मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2017 प्रेम संबंधों के लिए अच्छा साबित होगा। जो लोग किसी प्रेमी या प्रेमिका की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी होने की सम्भावना हैं। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उन्हें किसी भी प्रकार की बहसबाज़ी से बचना उत्तम रहेगा। कोई भावनात्मक पहलू आपके रिश्तों में परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। बेरुखी को त्यागें और अपने पार्टनर को कोई उपहार खरीदकर दें। जिससे आपके रिश्तें और मजबूत हो सकें। अगर प्रेम विवाह करने की सोच रहें हैं, तो समय उत्तम है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने व विवाह होने की संभावना है। इस वर्ष के अंत तक आपके एक सच्चे और अच्छे साथी को पाने की तलाश खत्म हो सकती है।