पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो इस वर्ष आपका घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी भी निकट भाई-बंधु या दोस्तों के साथ बहसबाज़ी से बचें। संतान व जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपका जीवनसाथी नौकरी या व्यवसाय में हैं तो उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। उनके नौकरी में प्रोमोशन के भी योग बने हुए हैं। मेष का 2017 का भविष्यकथन इंगित करता है कि अपने पार्टनर के साथ आपको यात्रा करने के अच्छे मौक़े मिल सकते हैं। और आप कुछ बेहतरीन पलों का लुत्फ़ भी उठाएंगे। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और अच्छा व्यवहार करे। हल्का-फुल्का वातावरण बनाने से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान की शिक्षा में प्रगति सितम्बर माह से होगी। इस वर्ष माता को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।