छात्रों के लिए यह वर्ष उत्तम है। इस साल सितम्बर तक दी गई परीक्षा के परिणाम आपके लिए सुखद अनुभूति लाने वाले हो सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि आने वाला समय आपके लिए बेहतरीन दिख रहा है। 2017 के मेष भविष्यफल की मानें तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा और आपकी कोई भी जल्दबाजी या शॉर्टकट उपयोगी नही रहेगा। हालाँकि वर्ष का अंतिम भाग प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले जातकों के लिए अनुकूल है और शिक्षा में कोई विशेष सफलता भी प्राप्त हो सकती है। अगर आप विदेश में पढ़ने का मन बना रहे हैं तो वहां किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नामांकन हो सकता है।