
1.विवाह मनुष्य जीवन की एक आवश्यकता या महत्वपूर्ण बिंदु ही नहीं है। यह एक पवित्र यात्रा है जो एक दूसरे के सहयोग से ही पूर्ण होती है। विभिन्न ग्रंथों में विवाह के लिए अनेक नियम बताए गए हैं। इसमें योग्य वर के साथ ही योग्य वधु के भी गुणों का वर्णन है। विष्णु पुराण में ऐसे 4 अवगुणों के बारे में भी बताया गया है जो किसी महिला में हों तो उसके साथ विवाह नहीं करना चाहिए। इससे पति-पत्नी दोनों का जीवन दुखमय हो सकता है। जानिए उन चार अवगुणों के बारे में।
2.विष्णु पुराण के अनुसार जो महिला अतिशयन करे, जो अत्यधिक आलसी हो, जिसकी गृहस्थी या जीवन के लिए उपयोगी कार्यों में रुचि न हो, उसके साथ विवाह नहीं करना चाहिए। अत्यधिक शयन कई बीमारियों को आमंत्रण देता है। इससे स्वास्थ्य पर संकट आ सकता है।
4.हिंदुओं में विवाह से पहले कई गौत्र टाले जाते हैं। अगर लड़की माता या पिता के निकटम रिश्तेदार से हो तो उससे विवाह नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे आनुवंशिक रोग हो सकते हैं।
5.जो महिला दुष्ट लोगों से मेल-मिलाप रखे, जिसकी मित्रता अपराधियों से हो, उसके साथ विवाह करने पर जीवन संकट में फंस सकता है। अतः ऐसी महिला से विवाह नहीं करना चाहिए।