भैरव साधना

भैरव साधना : भगवान भैरव की साधनाएं भी कई तरह की होती है। उनमें सबसे प्रमुख है काल भैरव और बटुक भैरव साधनाएं। इसके अलावा उग्र भैरव, असितंग भैरव, क्रोध भैरव, स्वर्णाकर्षण भैरव, भैरव-भैरवी आदि साधनाएं भी होती है।

अकाल मौत से बचाती है ये ‘भैरव साधना’

 

भैरव को शिव का रुद्र अवतार माना गया है। तंत्र साधना में भैरव के आठ रूप भी अधिक लोकप्रिय हैं- 1.असितांग भैरव, 2. रु-रु भैरव, 3. चण्ड भैरव, 4. क्रोधोन्मत्त भैरव, 5. भयंकर भैरव, 6. कपाली भैरव, 7. भीषण भैरव तथा 8. संहार भैरव। आदि शंकराचार्य ने भी ‘प्रपञ्च-सार तंत्र’ में अष्ट-भैरवों के नाम लिखे हैं। तंत्र शास्त्र में भी इनका उल्लेख मिलता है। इसके अलावा सप्तविंशति रहस्य में 7 भैरवों के नाम हैं। इसी ग्रंथ में दस वीर-भैरवों का उल्लेख भी मिलता है। इसी में तीन बटुक-भैरवों का उल्लेख है। रुद्रायमल तंत्र में 64 भैरवों के नामों का उल्लेख है।

2 Comments

  1. नमस्ते मेरा वैदिक जगत को मै सिर्फ अपने धर्म गुरु ओर अपनेपुराने। गुरुजी की विद्या को रोज मनान करता हूं और आप के द्वारा ही काफी ज्ञान मिला और हर दिन मुझे कुछ ना कुछ सीखने को मिला मै हमेशा आपका आभारी रहूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *