मकर राशी के जातको का स्वास्थ्य
यह समय सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता हैै। कुछ यात्राएँ और काम का बोझ आपको थका सकता है। कहीं सैर-सपाटे के लिए निकल जाएं इससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। मानसिक बेचैनी से राहत पाने के लिए बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। मकर का 2017 का फलादेश इंगित करता है कि कुछ पेट व त्वचा संबंधी तकलीफें परेशान कर सकती हैं। जहाँ तक हो सके यात्राओं में विश्वसनीय स्थानों पर ही खाएँ-पीएँ । जंक फ़ूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ़-सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें। आयुर्वेद और योगाभ्यास से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।