प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। ऐसा न करने से रिश्तों के दूषित होने की संभावना है। मकर राशिफल 2017 के मुताबिक़ प्रेम में प्रगाढ़ता तो बनी रहेगी लेकिन काम की अधिकता के कारण आप अपने पार्टनर के लिए समय ज्यादा समय नहीं निकल पायेंगे। इससे रिश्तों में निराशा आ सकती है। नए प्रेमियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्कूल या कॉलेज में कोई पसंद आ सकता है। अपने से कम उम्र वाले से आँखें चार हो सकती हैं। आप प्यार में रिस्क उठाने से भी नहीं कतराएंगे व अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज़ करने के लिए उत्सुक रहेंगे।